बुलंदशहर कचहरी के बाहर पत्नी को जबरन उठा ले गया पति, प्रेमी ने काटा हंगामा!!
देव गुर्जर!!
दो टूक:: बुलंदशहर जिले की कचहरी के बाहर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तलाक केस की सुनवाई के लिए कोर्ट आई महिला को उसका पति जबरन साथियों की मदद से उठा ले गया। महिला ई-रिक्शा से कचहरी पहुंची थी, तभी पति और उसके साथी जबरन उसे उठाकर ले गए।
महिला पिछले कुछ समय से अपने प्रेमी के साथ नोएडा में रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच जिला कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। सोमवार को महिला अपने प्रेमी के साथ तारीख पर कोर्ट आई थी। इस बीच पति मौके पर पहुंच गया और साथियों संग महिला को उठाकर ले गया।
महिला के प्रेमी ने कचहरी परिसर में हंगामा काटते हुए पुलिस और अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। उसका आरोप है कि महिला का पति पहले भी उसे तेजाब से जलाने और फांसी लगाकर मारने की कोशिश कर चुका है। यही नहीं, मायके में भी महिला को उसके भाइयों ने प्रताड़ित किया था।
घटना के बाद प्रेमी सीधे एसएसपी दफ्तर पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। यह मामला बुलंदशहर सिटी कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड का बताया जा रहा है।
👉 मामला गंभीर होने के चलते पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।।