सोमवार, 1 सितंबर 2025

नोएडा: जन्मदिन पार्टी में युवक ने खुद को गोली मारी, आईसीयू में भर्ती!!

शेयर करें:
नोएडा: जन्मदिन पार्टी में युवक ने खुद को गोली मारी, आईसीयू में भर्ती!!
देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा। सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में शनिवार देर रात जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक ने खुद को गोली मार ली। युवक की हालत गंभीर है और उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।


घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय विक्रम ठाकुर, निवासी बुलंदशहर (खानपुर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, विक्रम जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में किराए के फ्लैट में दोस्तों के साथ रह रहा था। शनिवार देर रात वह अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल हुआ था। रात करीब 2 बजे वह अचानक अपने कमरे में गया, दरवाजा बंद किया और पिस्तौल से गोली मार ली।


घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, डॉक्टरों ने अगले 48 घंटे को युवक के लिए अहम बताया है।


पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पिस्तौल विक्रम के पास कहां से आई और उसने यह कदम क्यों उठाया।।