सोमवार, 8 सितंबर 2025

उत्तर प्रदेश में 6 मुख्य चिकित्साधिकारियों का तबादला!!

शेयर करें:


उत्तर प्रदेश में 6 मुख्य चिकित्साधिकारियों का तबादला!!

देव गुर्जर

दो टूक:: लखनऊ, 8 सितंबर 2025।
उत्तर प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 6 मुख्य चिकित्साधिकारियों का तबादला किया है। विशेष सचिव (चिकित्सा अनुभाग-2) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।


जानिए किस अधिकारी को कहां से कहां भेजा गया


  • डॉ. राधा बल्लभ (10668)
    अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सुलतानपुर से स्थानांतरित होकर बने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मथुरा

  • डॉ. भवनाथ पांडे (9410)
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संतकबीरनगर से स्थानांतरित होकर बने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरदोई

  • डॉ. दीपा सिंह (10394)
    अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, बागपत से स्थानांतरित होकर बनीं मुख्य चिकित्साधिकारी, रामपुर

  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद (9157)
    अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, महराजगंज से स्थानांतरित होकर बने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एटा

  • डॉ. ननकू राम (10157)
    वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला महिला चिकित्सालय, जालौन से स्थानांतरित होकर बने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आज़मगढ़

  • डॉ. चंद्रप्रकाश (10139)
    वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय, आगरा से स्थानांतरित होकर बने मुख्य चिकित्साधिकारी, कुशीनगर


तत्काल कार्यभार ग्रहण का निर्देश


शासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने नवनियुक्त स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर शासन को उपलब्ध कराएं।