🚨 मिशन शक्ति फेज-5: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने महिला सुरक्षा को बनाया सर्वोच्च प्राथमिकता!!
दो टूक :: गौतमबुद्धनगर, 26 सितंबर 2025:
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान-5.0 का प्रभावी आयोजन किया गया।
अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री अजय कुमार एवं पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती प्रीति यादव की मौजूदगी में सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में समस्त मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारियों और कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीसीपी महिला सुरक्षा व एसीपी महिला सुरक्षा भी उपस्थित रहीं।
बैठक में डीजीपी उत्तर प्रदेश के संदेश को साझा किया गया, जिसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति केन्द्र थानों पर एक भरोसेमंद "एकीकृत महिला सहायता केन्द्र" के रूप में काम करेगा, जहाँ पीड़िताओं को पुलिस, चिकित्सा, कानूनी, परामर्श और पुनर्वास संबंधी सभी सेवाएँ एक ही स्थान पर मिलेंगी।
मिशन शक्ति के उद्देश्य
- महिलाओं के खिलाफ अपराध की रोकथाम
- पीड़िताओं को तत्काल सहायता और काउंसलिंग
- महिला सशक्तिकरण और जनजागरूकता
- एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला बीट प्रणाली और हेल्प डेस्क का प्रभावी संचालन
- अपराधों की मॉनीटरिंग और लैंगिक समानता को बढ़ावा
मिशन शक्ति केन्द्र के दायित्व
- शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण
- संवेदनशील मामलों में त्वरित मार्गदर्शन
- विभिन्न विभागों व संस्थाओं के साथ समन्वय
- पीड़िताओं का फॉलो-अप और डेटा रिपोर्टिंग
- पारिवारिक विवाद निस्तारण एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रमों का आयोजन
बैठक में यह निर्देश भी दिया गया कि मिशन शक्ति केन्द्र को एक ऐसा भरोसेमंद और पारदर्शी केन्द्र बनाया जाए, जहाँ हर महिला निडर होकर अपनी समस्या साझा कर सके और समाधान प्राप्त कर सके।