ग्रेटर नोएडा में यमुना का बढ़ता जलस्तर, पुलिस-एनडीआरएफ ने 24 लोगों की जान बचाई!!
ग्रेटर नोएडा, 6 सितम्बर 2025।
दो टूक:: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। हालात को देखते हुए रबूपुरा पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने एक गर्भवती महिला और बच्चों समेत 24 लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है।
इसी बीच, नदी के तेज बहाव में ट्यूब लेकर नहाने गए 4 बच्चे हादसे का शिकार हो गए। इनमें से 3 बच्चों को पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने समय रहते बचा लिया, लेकिन एक बच्चा गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बाढ़ग्रस्त इलाकों और नदी किनारे न जाएं तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। मेहंदीपुर और चंडीगढ़ गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जहां फसलों को लगातार भारी नुकसान हो रहा है।
प्रशासन और बचाव दल लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि खतरा बढ़ने की स्थिति में रेस्क्यू अभियान और तेज किया जाएगा ।।