मंगलवार, 2 सितंबर 2025

नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-168 रेगुलेटर बंद किया, यमुना का पानी शहर में बैक नहीं मार सकेगा!!

शेयर करें:


नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-168 रेगुलेटर बंद किया, यमुना का पानी शहर में बैक नहीं मार सकेगा!!

देव गुर्जर!!
दो टूक:: नोएडा। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाते हुए सेक्टर-168 में बने रेगुलेटर को बंद कर दिया है। इससे यमुना का पानी अब शहर की ओर बैक नहीं आएगा और बाढ़ के खतरे को टाला जा सकेगा।


इसके साथ ही कोंडली से होकर सेक्टर-137 होते हुए सेक्टर-168 के पास यमुना में मिलने वाले नाले को भी बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से नोएडा शहर से निकलकर नाले में जाने वाले पानी का स्तर ऊपर उठने लगा है। ऐसे में नाले के किनारे बसे सेक्टरों में जलभराव का खतरा बढ़ सकता है।


स्थिति को देखते हुए प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा कि लगातार हालात पर नज़र रखी जा रही है और लोगों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।।