सूरजपुर पुलिस ने गांजा बेचने वाला युवक गिरफ्तार, 1.1 किलो अवैध गांजा बरामद!!
दो टूक:: ग्रेटर नोएडा, 6 सितम्बर 2025। थाना सूरजपुर पुलिस ने गांजा बिक्री में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक चौहान पुत्र संतविजय चौहान, निवासी आजमगढ़ (वर्तमान में किराए पर पंछी विहार, ग्राम देवला, सूरजपुर) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि 5 सितम्बर को 130 मीटर सर्विस रोड से दीपक को दबोचा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराएं शामिल हैं।
बरामदगी
- 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा