गुरुवार, 18 सितंबर 2025

सूरजपुर पुलिस ने गांजा बेचने वाला आरोपी दबोचा, 1 किलो 180 ग्राम बरामद!!

शेयर करें:


सूरजपुर पुलिस ने गांजा बेचने वाला आरोपी दबोचा, 1 किलो 180 ग्राम बरामद!!

देव गुर्जर!!

दो टूक :: गौतमबुद्धनगर। थाना सूरजपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनटीपीसी कंपनी के पीछे सर्विस रोड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान धीरज कुमार पुत्र भगेश्वर यादव (निवासी मोतिहारी, बिहार, वर्तमान में ग्राम देवला, सूरजपुर) के रूप में हुई है।


आरोपी के कब्जे से 1 किलो 180 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में सूरजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 541/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया है।।