मऊ :
कृषि सेवा संघ ने डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर किया प्रदर्शन,सौपा ज्ञापन।।
दो टूक : मऊ अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के बैनर तले कृषि कर्मचारियों ने डिजिटल क्रॉप सर्वे के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने खसरा पड़ताल कार्य का विरोध करते हुए ज्ञापन उप कृषि निदेशक को सौंपा।
जनपद मऊ मे अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के बैनर तले डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रदर्शन किया। जहां कृषि कर्मचारियों ने खसरा पड़ताल कार्य का विरोध जताया। जनपद मऊ मे कृषि कर्मचारियों ने उप कृषि निदेशक को ज्ञापन को दिया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक लेखपाल खसरा पड़ताल का कार्य नहीं करेंगे मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम लोग के विभागीय कार्य जैसे प्रधानमंत्री सम्मान निधि, संचारी रोग ,वृक्षारोपण ,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आवास प्लस सर्वे, फसल प्रदर्शन ,कृषि यंत्रों एवं सोलर पंप का सत्यापन ,कृषि गोष्ठी , और अन्य कार्य समय से पूरा करना होता है और शासन द्वारा दवा बना रहता है इसलिए हम सभी को प्राविधिक सहायक एवं एटीएम बी टी एम को डिजिटल क्राय सर्वे से मुक्त रखा जाए। जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव मंत्री प्रियंका सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय मौर्य संगठन मंत्री सुशील गिरी कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा यशवंत कुशवाहा नीरज खरवार ,सूरज प्रजापति, रवि कुमार यादव, छोटेलाल चौहान, उदय प्रताप, रामनिवास पाल, नवनीत सिंह, रवि कुमार ,अरविंद कुमार गुप्ता मौजूद थे