बुधवार, 6 अगस्त 2025

गोण्डा- एकल विद्यालय की बहनों ने इटियाथोक थाने मे पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र

शेयर करें:
गोण्डा- एकल विद्यालय की तरफ से संच प्रखंड अध्यक्ष राजेश ओझा के नेतृत्व में इटियाथोक कोतवाली परिसर में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। एकल विद्यालय की 36 बहनों ने थाना परिसर के सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु की कामना की। पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने भी बहनों की रक्षा के साथ समाज की सुरक्षा का वचन दिया। संच प्रखंड प्रमुख सूरज सिंह ने कहा कि पुलिस जवान अक्सर रक्षाबंधन के दिन अपने घर नहीं जा पाते हैं, ऐसे में उन्हें अपने परिवार की कमी खलती है। खासकर जवानों की कलाई रक्षाबंधन के दिन सूनी रह जाती है। परन्तु इस मौके पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों के हाथों पर राखी बांधी। इस अवसर पर संच सचिव अजय राठौर, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, अंचल व्यास श्रवण कुमार, संच व्यास आशुतोष मिश्रा सहित आचार्य एवं आचार्या बहने उपस्थित रही।