रविवार, 31 अगस्त 2025

बिरोंडी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक, कर्मबीर मावी बने मेरठ मंडल सचिव!!

शेयर करें:


बिरोंडी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक, कर्मबीर मावी बने मेरठ मंडल सचिव!!

देव गुर्जर!!
दो टूक:: ग्रेटर नोएडा// भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से रविवार को बिरोंडी गांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ज़िलाध्यक्ष मनोज मावी के नेतृत्व में सर्वसम्मति से कर्मबीर मावी को मेरठ मंडल सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर दर्जनों ग्रामवासी भी मौजूद रहे और नव नियुक्त सचिव को शुभकामनाएं दीं।


जिला संगठन ने भरोसा जताया कि कर्मबीर मावी संगठन की नीतियों और विचारधारा को सही रूप में जनता तक पहुँचाने का कार्य निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा, “संगठन कर्मबीर मावी जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं पर गर्व करता है। हमें पूरा विश्वास है कि वे किसान हितों की आवाज़ बुलंद करने में अहम भूमिका निभाएंगे।”


जिला सचिव सचिन अवाना ने कहा, “भारतीय किसान यूनियन का हर पद किसान की सेवा का दायित्व है। कर्मबीर मावी अपने अनुभव और समर्पण से मेरठ मंडल में संगठन को और मज़बूत करेंगे।”


वहीं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी ने कहा, “भाकियू टिकैत हमेशा किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है। कर्मबीर मावी जैसे समर्पित नेता संगठन की रीढ़ हैं, जिनकी जिम्मेदारी अब और भी बढ़ गई है।”


बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, नोएडा ज़िलाध्यक्ष अशोक भाटी, जिला प्रवक्ता नवीन कसाना, जिला महासचिव सुमित कसाना, अनित भाटी घंगौला, जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला सचिव प्रदीप मावी, नोएडा महासचिव विपिन तंवर, नोएडा सचिव सचिन अवाना, जगत अवाना असगरपुर, ग्राम अध्यक्ष नवादा रिंकू भड़ाना, ग्राम अध्यक्ष बिरोंडी आजाद शैफी समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।