🚨 गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की महिला सुरक्षा मुहिम तेज़!!
स्कूल, कॉलेज, गांव और सोसायटियों में चलाया जागरूकता अभियान
दो टूक :: गौतमबुद्धनगर, 26 अगस्त 2025।
पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। डीसीपी महिला सुरक्षा और एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व में महिला बीट अधिकारियों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
अभियान के तहत पुलिस टीमों ने स्कूल, कॉलेज, गांव, सोसायटी, लेबर कॉलोनियों और बाजारों में महिलाओं को एकत्रित कर उनसे संवाद किया। इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों जैसे मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी गई।
👉 मौके पर मौजूद महिलाओं और बच्चियों को मिशन शक्ति पंपलेट्स वितरित किए गए।
👉 साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन और आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं:
- महिला हेल्पलाइन : 1090
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन : 1076
- साइबर हेल्पलाइन : 1930
- आपातकालीन सेवा : 112
- चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098
- वन स्टॉप सेंटर : 181
महिला सुरक्षा टीम ने महिलाओं को संदेश दिया कि किसी भी अपराध को चुपचाप सहन न करें, बल्कि तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर पुलिस से मदद लें।
📌 पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अभियान लगातार आगे भी जारी रहेंगे।।