गौतमबुद्धनगर
जिले में फुटबॉल और हॉकी ट्रायल संपन्न ,चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय मुकाबलों के लिए तैयार !!
📍 गौतम बुद्ध नगर | 25 अगस्त 2025
दो टूक :: जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल व हॉकी ट्रायल आज सफलतापूर्वक संपन्न हुए। ट्रायल का आयोजन एस्टर पब्लिक स्कूल, डेल्टा-2, ग्रेटर नोएडा में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।
जिला खेल कार्यालय के वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. परवेज अली ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया।
⚽ फुटबॉल में चयनित खिलाड़ी
सुमित, युवान, अथर पुंडीर, वंश, यश त्यागी, आरव चौधरी, आर्यमन सिंह, यावर हबीब, अयान राय, आकाश, आरव सेशन और अरुण सेशन।
🏑 हॉकी में चयनित खिलाड़ी
शिवम रावल, सुमित, लक्ष्य शर्मा, रुद्रांश भाटी, जितेश कुमार, शौर्य शर्मा, आर्यन सिंह और उज्जवल चौहान।
आगे की राह
फुटबॉल के मंडल स्तरीय ट्रायल : 26 अगस्त 2025, तोपखाना ग्राउंड, मेरठ
हॉकी के मंडल स्तरीय ट्रायल : 27 अगस्त 2025, कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ
फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन जिला सचिव वाजिद अली तथा हॉकी खिलाड़ियों का चयन नीरज द्वारा किया गया।
👉 चयनित खिलाड़ी अब मेरठ में होने वाले मंडल स्तरीय मुकाबलों में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।