।। सिद्धेश्वर पाण्डेय ।।
दो टूक,आजमगढ़ । आजमगढ़ जिले के सरायमीर और माहुल नगर पंचायत में विश्व हिन्दू परिषद् का स्थापना दिवस मनाया गया । इस दौरान विश्व हिंदू परिषद का द्वारा चलाये जा रहे कार्यकमों और मुद्दों पर चर्चा किया गया ।
माहुल नगर प्रखंड पवई जिला फूलपूर मे सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष सुनिल राय ,जिला मंत्री प्रतिज्ञा पाण्डेय , दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका बेबी पाण्डेय ,माहुल नगर अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव आदि रहे ।
इसी क्रम में सरायमीर नगर के सुसहट्टी मुहल्ला काली माता मंदिर परिसर विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया ।
इस कार्यक्रम का अध्यक्षता नगर के पूर्व श्री रामलीला समिती के अध्यक्ष अमरितलाल गुप्ता द्वारा किया गया ।
इस कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष सुनिल कुमार राय ,जिला मंत्री प्रतिज्ञा पाण्डेय ,दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका बेबी पाण्डेय मीरजापुर प्रखंड अध्यक्ष मिठाई लाल सेठ ,बीजेपी मंडल अध्यक्ष रामभुवन मौर्य ,रामलीला समिती के उपाध्यक्ष सुजीत बरनवाल, कोषाध्यक्ष रजनीश बरनवाल, राहुल प्रजापति ,संजु बरनवाल वीरू सेठ ,हिमान्शु सेठ आदि लोग रहे ।