अम्बेडकर नगर :
राजकुमार तिवारी उर्फ "गुड्डू" बने जिला अध्यक्ष।
कठिन मेहनत को मिला सम्मान,बधाईयों का तांता।
।। पूनम तिवारी ।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संगठन की बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना के आदेश अनुसार उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संगठन की प्रांतीय कार्य समिति का विस्तार करते हुए जनपद अंबेडकर नगर के जिला ऑर्गेनाइजर(जिला अध्यक्ष)के पद पर राजकुमार तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी का मनोनयन हुआ है। प्रांतीय अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना तथा महामंत्री विकास नारायण सक्सेना ने बताया कि संगठन की तरफ से हम सभी लोग उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। प्रांतीय संरक्षक राजपाल मौर्य संजय कुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार प्रांतीय मंत्री महेंद्र सिंह शाक्य, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लखन सिंह बघेल,लेखा परीक्षक संजय कुमार आदि ने उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की है।