रविवार, 31 अगस्त 2025

लखनऊ :मारपीट - बलवा कर क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले 9 के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा।||Lucknow:Police tightened its grip against 9 people who created disturbance in the area by rioting and fighting.||

शेयर करें:
लखनऊ :
मारपीट - बलवा कर क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले 9 के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद पर  एनसीआर,प्रार्थना पत्र की जांच के क्रम मे 31.08.2025 को उ0नि0 मय हमराह क्षेत्र में मामूर होकर ग्राम सिसवारा थाना रहीमाबाद लखनऊ पहुंचा। जहां पर प्रथम पक्ष के श्रीमती शाँती देवी पत्नी केशन निवासी सिसवारा थाना रहीमाबाद लखनऊ द्वारा थाना रहीमाबाद पर एनसीआर संख्या 45/2025 धारा 115(2)/352 बीएनएस बनाम 01. अशोक कुमार पुत्र मथुरी, 02. संगीता पत्नी अशोक कुमार, 03. अंजली पुत्री अशोक कुमार सर्वनिवासीगण ग्राम सिसवारा थाना रहीमाबाद लखनऊ पंजीकृत कराया था तथा द्वितीय पक्ष के अशोक कुमार पुत्र मथुरी निवासी ग्राम सिसवारा थाना रहीमाबाद लखनऊ द्वारा थाना रहीमाबाद पर एनसीआर संख्या 46/2025 धारा 115(2)/352 बीएनएस बनाम 01. शान्ती देवी पत्नी श्री केशन, 02. सूरज पुत्र श्री केशन, 03. धीरज पुत्र श्री केशन, 04. मुस्कान पुत्री श्री केशन निवासीगण ग्राम सिसवारा थाना रहीमाबाद लखनऊ पंजीकृत कराया था। जिसको लेकर प्रथम पक्ष के 01. धीरज कुमार पुत्र श्रीकेशन उम्र करीब 21 वर्ष, 02. सूरज पुत्र श्रीकेशन उम्र करीब 23 वर्ष, व द्वितीय पक्ष के 01. अशोक कुमार पुत्र मथूरी उम्र करीब 42 वर्ष निवासीगण ग्राम सिसवारा थाना रहीमाबाद लखनऊ आपस में अमादा फौजदारी होकर वाद विवाद कर रहे थे। हम पुलिस वालों द्वारा उभय पक्षो को समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया गया किन्तु दोनों पक्ष बात मानने को तैयार नहीं हुये बल्कि और अधिक उग्र होकर आमादा फौजादारी होने लगे। अतः शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत मौके पर उभय पक्षों को परिशांति कायम रखने के लिए व संज्ञेय अपराध के निवारण के क्रम में प्रथम पक्ष के 01. धीरज कुमार 02. सूरज, व द्वितीय पक्ष के 01. अशोक कुमार को अन्तर्गत धारा 170/126/135 व

135(3) BNSS के तहत हिरासत पुलिस लिया गया।

इसके अतिरिक्त उ0नि0 मय हमराह क्षेत्र में मामूर होकर आवेदक सोभित पुत्र सोहनलाल निवासी ग्राम रामनगर मजरा ससपन थाना रहीमाबाद लखनऊ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र की जांच में ग्राम रामनगर मजरा ससपन पहुंचे। जहां विपक्षी 01. सरवन उर्फ कल्लू पुत्र रामखिलावन लोधी उम्र करीब 32 वर्ष, 02. इन्द्रपाल पुत्र रामखिलावन उम्र करीब 28 वर्ष, 03. कमलकिशोर पुत्र रामसागर उम्र करीब 25 वर्ष सर्वनिवासीगण निवासी ग्राम रामनगर मजरा ससपन थाना रहीमाबाद लखनऊ मौजूद मिले, उपरोक्त विपक्षीगण द्वारा आवेदक सोभित उपरोक्त पर उसी दिन माँ-बहन की गाली देने का आरोप लगाते हुए आमदा फौजदारी होने लगे व कहे कि इसके गाली देने की वजह से झगड़ा हुआ था। जिस पर आवेदक सोभित भी आमदी-फौजदारी होने लगा। तनाव एवं कसीदगी को देखते हुये प्रथम पक्ष के सोभित को अन्तर्गत धारा 126/135/135(3) बीएनएसएस द्वितीय पक्ष के 01. सरवन उर्फ कल्लू, 02. इन्द्रपाल, 03. कमल किशोर को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत पुलिस लिया गया।

थाना स्थानीय पर एनसीआर/प्रार्थना पत्र की जांच के क्रम में आज दिनांक 31.08.2025 को उ0नि0 मय हमराह क्षेत्र में मामूर होकर ग्राम ककरहियाखेड़ा थाना रहीमाबाद लखनऊ पहुंचा। जहां पर प्रथम पक्ष के बनवारीलाल पुत्र रामविलास निवासी ग्राम ककरहियाखेड़ा थाना रहीमाबाद लखनऊ द्वारा थाना रहीमाबाद पर एनसीआर संख्या 47/2025 धारा 115(2)/352 बीएनएस बनाम 1. सर्वेश निवासी ककरहियाखेड़ा थाना रहीमाबाद लखनऊ 2. रिंकू निवासी ककरहियाखेड़ा थाना रहीमाबाद लखनऊ पंजीकृत कराया था। विपक्षी सर्वेश से उक्त पंजीकृत एनसीआर के बारे में जानकारी की गयी तो सर्वेश उपरोक्त बात मानने को तैयार नहीं हो रहा था बल्कि और अधिक उग्र होकर आमादा फौजादारी हो रहा था। अतः शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत मौके पर सर्वेश पुत्र मोहनलाल उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम ककरहियाखेड़ा थाना रहीमाबाद लखनऊ उपरोक्त को परिशांति कायम रखने के लिए व संज्ञेय अपराध के निवारण के क्रम में अन्तर्गत धारा 170/126/135 व 135(3) BNSS के तहत हिरासत पुलिस लिया गया।

तत्पश्चात उ०नि० मय हमराह मय गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के मौके से रवाना होकर दिलावरनगर पहुँचा तो देखा कि लोगो की काफी भीड़ लगी है तत्पश्चात थाना हाजा से उ0नि0 संतोष यादव व का० शीर्षपाल सिंह व का० धर्मेश यादव को हस्बुलतलब हमराह लेकर उक्त के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि शिवकली पत्नी भगवानदीन निवासिनी ग्राम दिलावरनगर व बुधाना पत्नी जयराम निवासिनी ग्राम दिलावरनगर थाना रहीमाबाद लखनऊ द्वारा अमन वर्मा उपरोक्त के विरुद्ध दिये गये प्रार्थना पत्र व आई०जी०आर०एस० तथा अमन वर्मा उपरोक्त द्वारा शिवकली व बुधाना उपरोक्त के विरुद्ध दिये गये प्रार्थना पत्र की जाँच में ग्राम दिलावरनगर पहुँचा जहाँ पर शिवकली, बुधाना व अमन वर्मा उपरोक्त आदि सब लोग मौके पर मौजूद मिले जिनसे प्रकरण के सम्बन्ध मे पूछताछ की गयी तो सब लोग आपस मे वाद विवाद करने लगे हम पुलिस वालों द्वारा उभय पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया तो शिवकली व बुधाना उपरोक्त आदि शान्त हो गयी लेकिन अमन वर्मा उपरोक्त बात मानने को तैयार नहीं हो रहा था बल्कि और अधिक उग्र होकर आमादा फौजादारी हो रहा था। अतः शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत मौके पर अमन वर्मा पुत्र स्व० हरदेव वर्मा उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम दिलावरनगर थाना रहीमाबाद लखनऊ को परिशांति कायम रखने के लिए व संज्ञेय अपराध के निवारण के क्रम में अन्तर्गत धारा 170/126/135 व 135(3) BNSS के तहत हिरासत पुलिस लिया गया।

तत्पश्चात उ०नि० मय हमराह मय गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के मौके से रवाना होकर आवेदक श्री सुशील कुमार पुत्र भैय्यालाल निवासी ग्राम कहला थाना रहीमाबाद लखनऊ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र व आई०जी०आर०एस० प्रार्थना पत्र की जाँच में ग्राम कहला पहुँचा जहाँ पर सुशील कुमार उपरोक्त मौके पर मौजूद मिला जिससे प्रकरण के सम्बन्ध मे पूछताछ की गयी तो बताया कि मंजेश पुत्र मूलचन्द्र निवासी ग्राम सुरगौला थाना रहीमाबाद लखनऊ के यहाँ काम किया था जिसकी मजदूरी रु0 400/- (चार सौ) बकाया थी जिसे मैने दिनांक 22/08/2025 को समय सुबह करीब 09.30 बजे मंजेश उपरोक्त से मांगा तो गंदी गंदी गाली दिया, मार पीट किया व खेत मे गिराकर कंधे व शरीर पर कई जगह काट लिया। जिससे प्रकरण के सम्बन्ध मे जानकारी कि गयी तो उसने पैसे देने से इन्कार करते हुए हम पुलिस वालों के सामने ही गाली देने लगा व अपने गाँव सुरगौला से निकलने पर मारने की धमकी देने लगा इस बात पर दोनो पक्ष वाद विवाद करने लगे हम पुलिस वालों द्वारा उभय पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया तो सुशील कुमार उपरोक्त शान्त हो गया लेकिन मंजेश उपरोक्त बात मानने को तैयार नहीं हो रहा था बल्कि और अधिक उग्र होकर आमादा फौजादारी हो रहा था। अतः शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत मौके पर मंजेश पुत्र मूलचन्द्र उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम सुरगौला थाना रहीमाबाद लखनऊ को परिशांति कायम रखने के लिए व संज्ञेय अपराध के निवारण के क्रम में अन्तर्गत धारा 170/126/135 व 135(3) BNSS के तहत समय 12.45 बजे हिरासत पुलिस लिया गया, दौराने गिरफ्तारी मा० न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया।
03. गिरफ्तार अभियुक्त का संक्षिप्त विवरणः-

01. धीरज कुमार पुत्र श्रीकेशन उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम सिसवारा थाना रहीमाबाद लखनऊ,

02. सूरज पुत्र श्रीकेशन उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम सिसवारा थाना रहीमाबाद लखनऊ,

03. अशोक कुमार पुत्र मथूरी उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम सिसवारा थाना रहीमाबाद लखनऊ।

04. सरवन उर्फ कल्लू पुत्र रामखिलावन लोधी रामनगर मजरा ससपन थाना रहीमाबाद लखनऊ,

05. इन्द्रपाल पुत्र रामखिलावन रामनगर मजरा ससपन थाना रहीमाबाद लखनऊ,

06. कमलकिशोर पुत्र रामसागर निवासी रामनगर मजरा ससपन थाना रहीमाबाद लखनऊ।

07. सर्वेश पुत्र मोहनलाल उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम ककरहियाखेड़ा थाना रहीमाबाद लखनऊ,

08. अमन वर्मा पुत्र स्व० हरदेव वर्मा उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम दिलावरनगर थाना रहीमाबाद लखनऊ,

09. मंजेश पुत्र मूलचन्द्र उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम सुरगौला थाना रहीमाबाद लखनऊ।