रविवार, 24 अगस्त 2025

लखनऊ : उधारी में लिए 22 लाख रुपए दम्पत्ति ने हड़पे,रिपोर्ट दर्ज।||Lucknow : Couple usurped Rs 22 lakh taken as loan, report filed.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
उधारी में लिए 22 लाख रुपए दम्पत्ति ने हड़पे,रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के  कृष्णा नगर इलाके में एक महिला ने व्यापारी दंपत्ति पर 22 लाख हड़पने का आरोप लगा नामजद शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज कराया है पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। 
विस्तार :
कानपुर रोड हिंद नगर में रहने वाली पीड़िता अंजू अरविंद पत्नी प्रकाश अरविंद ने कृष्णा नगर क्षेत्र में व्यापार करने वाले मनीष गुलाटी निवासी एलडीए एस-7  सेक्टर एफ एलडीए कालोनी लखनऊ व उनकी पत्नी रश्मि गुलाटी पर आरोप लगाया है कि यह लोग उनके पूर्व परिचिति है वर्ष 2021 में व्यापार में नुकसान की बात कह दस लाख रुपए बतौर कर्ज के रूप में लिए थे और वादा किया था दो प्रतिशत का मुनाफा प्रतिमाह देंगे और छ माह में पैसे वापस कर देंगे शुरू के कुछ माह बीस हजार रुपए दिए भी फिर पैसे देना बंद कर दिया और मूल रकम भी नहीं दिए वर्ष 2023 में पुनः तीन प्रतिशत पर दस लाख रुपए कर्ज के रूप में लिए लेकिन उनके रुपयों को जालसाजी से हड़प लिए ।पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस सहायक आयुक्त कृष्णा नगर से की है। जांच के बाद एसीपी के आदेश पर कृष्णा नगर पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और रुपए हड़पने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।