ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

आजमगढ़ : पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के पिता जगत भूषण की मनायी गयी पुण्यतिथि

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
 
   ।।सिद्धेश्वर पांडेय।।
   दो टूक ,आजमगढ़ । पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के नेता राम आसरे विश्वकर्मा और जगत इण्टर कालेज के संस्थापक स्व जगत भूषण विश्वकर्मा की पुण्यतिथि गुरुवार को जगत इण्टर कालेज गद्दोपुर के सभागार में मनायी गयी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया । 

 सर्व प्रथम कालेज के संस्थापक स्व जगत भूषण विश्वकर्मा के चित्र पर पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने धूप ,दीप और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया । 
पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा स्व जगत भूषण विश्वकर्मा समाजवादी सोच के साथ साथ धर्म परायण थे ।  दूसरों की मदद करना उनकी आदत बन गयी थीं ।कभी किसी का नुक़सान नहीं किया।साधारण वेशभूषा में रहने वाले जगत भूषण विश्वकर्मा की सोच के कारण ही अशिक्षित क्षेत्र में जगत इण्टर कालेज की स्थापना करके सभी बेटियों को शिक्षित करने का सपना था ,जो आज देश के की सेवाओं में  उच्च पद पर  कार्यरत हैं। आज उनकी पुण्यतिथि आने वाले पीढ़ियों के लिये प्रेरणा स्रोत बनेगा।
इस अवसर पर प्रबन्धक आयुष विश्वकर्मा ,प्रधानाचार्य हरिलाल प्रजापति ,प्रधानाचार्य अखिलेश यादव, जन्मेजय यादव ,अमर नाथ विश्वकर्मा ,सुरेन्द्र विश्वकर्मा, चन्द्र भूषण विश्वकर्मा ,अमरेज यादव, सिकन्दर यादव  ,दीप चन्द यादव, अजय यादव , राजबहादुर विश्वकर्मा ,अजीत विश्वकर्मा आदि लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया  ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें