अम्बेडकरनगर :
प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा,मांगा स्पष्टीकरण।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अंबेडकरनगर जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कलेक्ट्रेट का दौरा किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री ने निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी जताई। समय पर काम पूरा न करने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।मंत्री ने कहा कि जवाब संतोषजनक न होने पर अधिकारियों पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। उन्होंने राशन कार्ड और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। आवास योजना से वंचित लोगों को भी लाभ देने को कहा।प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश से बाहर हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव हारने पर वह ईवीएम या अन्य कारणों का बहाना बनाते हैं। उन्होंने 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनाव हारे हैं। मंत्री ने कहा कि अखिलेश को राजनीति विरासत में मिली है।