गोण्डा :
अवैध निर्माण के विरुद्ध डीएम से की शिकायत।
दो टूक : गोंडा जनपद के धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करिया पुरवा त्रिभुवन नगर ग्रंट के भागीरथ वर्मा पुत्र राम दत्त ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दे कर बताया है की भूमि गाटा संख्या 2197 का भूमिधर है तथा लगायत गाटा संख्या 2198 जो की नवीन परती के रूप में राजस्व अभिलेखों में अंकित है। जिस पर विपक्षी तुलसीराम पुत्र श्याम लाल अवैध रूप से मकान का निर्माण करा लिया था। किये गए निर्माण के विरुद्ध राजस्व संहिता की 2006 की धारा 67 की कार्यवाही न्यायालय में लम्बित है। इसके बावजूद तुलसीराम पुत्र श्याम लाल के द्वारा जबरन नवीन भूमिधर की गाटा संख्या 2197 में व नवीन परती अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के बेटे बृजेश वर्मा ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए बताया है की इस अवैध निर्माण में विपक्षी की मदद की जा रही है जिसके चलते राजस्व कर्मचारी व स्थानीय पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय है। जिला अधिकारी से निर्माण रुकवाये जाने की गुहार लगाई है।
बताते चले की थाना धानेपुर जमीनी विवादों में अव्वल रहा है। कई ऐसे मामले सामने आये हैं की पुलिस और राजस्व की टीम ने जमीनी विवादों में अपनी रोटी सेंकने के फिराक में बड़ा विवाद पैदा किया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष खुश मोहम्मद ने बताया है की अवैध निर्माण किये जाने की शिकायत थाने पर आई है। दोनों पार्टियों को थाने पर बुला कर विवाद निस्तारण के सम्बन्ध में कार्रवाई की जायेगी।