ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा : पैमाइश के लिए लेखपाल पर बीस हजार रूपये मांगने का आरोप।।||Gonda : Accusation against Lekhpal of demanding twenty thousand rupees for measurement.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोण्डा : 
पैमाइश के लिए लेखपाल पर बीस हजार रूपये मांगने का आरोप।।
दो टूक : गोण्डा मुजेहना-- भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की हकीकत यही है की जनता को हर काम के लिए पैसा देना पड़ता है। बिना धन के अधिकारी सिर्फ चक्कर लगवाते हैं। ऐसा ही एक मामला विकास खण्ड के उज्जैनी कला से निकल कर सामने आ रहा है। ग्राम पंचायत उज्जैनी कला के अड़बड़वा गाँव के रहने वाले किसान रामतीरथ मौर्या ने जिला अधिकारी को पत्र भेज कर लेखपाल अभिषेक सिंह के विरुद्ध शिकायत की है।
विस्तार:
दिए गए शिकायती पत्र में किसान ने बताया है की भूमि गाटा संख्या 644 की पैमाइश के लिए उपजिलाधिकारी व तहसीलदार से आदेश कराने के बावजूद भूमि की पैमाइश नही की जा रही है। कई बार आग्रह के बाद लेखपाल अभिषेक सिंह ने जमीन नापने के लिए 28 सितम्बर को अस्पष्ट रूप से मना करते हुए कहा जाओ जहां मेरी शिकायत कर सकते हो कर दो उसके बाद किसान रामतीरथ मौर्या ने जिला अधिकारी को लिखे पत्र के साथ थाने पर उपस्थित हो कर बयान किया की लेखपाल बीस हजार रूपये की मांग कर चुके हैं जिसे न दे पाने के कारण वे जमीन नही नाप रहे हैं। तीन महीने से किसान अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए नाक रगड़ रहा है।
◆ किसान की जुबानी सुने भ्रष्टाचार की कहानी-



कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें