ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :राजनाथ सिंह की जीत पर ब्यापारियों ने मिठाई बांट कर जताई खुशी।||Lucknow:Traders expressed happiness by distributing sweets on Rajnath Singh's victory.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
राजनाथ सिंह की जीत पर ब्यापारियों ने मिठाई बांट कर जताई खुशी।।
दो टूक : देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह जी की तीसरी बार जीत पर एवं देश के वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल की दिल्ली की चांदनी चौक सीट से जीत पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने खुशी जताई और व्यापारियों ने इस अवसर पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर आपस में बधाई का आदान-प्रदान किया।
विस्तार:
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश चेयरमैन  संजय गुप्ता ने देश के वर्तमान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के लखनऊ से तीसरी बार सांसद बनने पर खुशी जताई तथा साथ ही साथ देश के वरिष्ठ व्यापारी नेता  कनफेडरेशन आॅफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के चांदनी चौक सीट से विजय होने पर हर्ष व्यक्त किया तथा बधाई दी
इस अवसर पर व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई । इस अवसर पर संगठन के  ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,भूतनाथ मार्केट के महामंत्री मनोज अग्रवाल, लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव ,भूतनाथ मार्केट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, ट्रांस गोमती  उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें