ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :अवैध वसूली मामले में चार ट्रैफिक पुलिस कर्मी हुए निलम्बित,केस दर्ज करने का आदेश।।Lucknow:Four traffic police personnel suspended in illegal extortion case, order to register case.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
अवैध वसूली मामले में चार ट्रैफिक पुलिस कर्मी हुए निलम्बित,केस दर्ज करने का आदेश।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ थाना विभूतिखण्ड क्षेत्र कमता तिराहा के आस पास यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा कतिपय वाहनों बसों आदि को अनावश्यक रूप से रोककर उनसे अवैध वसूली करने मामले सामने आने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए जॉचोपरांत आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्घ विभागीय कर्यवाही करते हुए निलम्बित कर दिया।
विस्तार:
राजधानी लखनऊ के थाना विभूतिखण्ड क्षेत्र मे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के द्वारा अवैध वसूली  का मामला सामने आने पर और बस चालकों द्वारा शिकायत करने पर संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, लखनऊ द्वारा इसकी गोपनीय जाँच करायी गयी। आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाये जाने पर यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक उमेश सिंह, आरक्षी शुभम कुमार, आरक्षी विवेक विशाल दुबे व आरक्षी सचिन कुमार के विरुद्ध निलम्बन की कार्यवाही के आदेश देते हुए थाना विभूतिखण्ड पर इन चारों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराने के भी आदेश दिये गये हैं। इनके द्वारा प्रमुख रूप से बाह्य राज्यों की बसों को देर रात्रि रोककर चालान का भय दिखाकर वसूली की जा रही थी। शिकायतकर्ता द्वारा पर्याप्त ऑडियो व वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराये गये थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें