ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :ठेकेदार से मांगी रंगदारी न देने पर दी जान से मारने की धमकी।||Lucknow: Threatened to kill contractor for not paying extortion money.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
ठेकेदार से मांगी रंगदारी न देने पर दी जान से मारने की धमकी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र मे रहने वाले सिंचाई विभाग के एक ठेकेदार को पांच दिन पूर्व उसके वहाट्सएप पर इंटरनेट कॉलिंग व मैसेज के द्वारा एक लाख रूपये की मांग की । पैसे न देने पर पीड़ित समेत परिवार को जान से मारने की धमकी दी । घबराए पीड़ित ने स्थानीय थाने में अज्ञात कालर के खिलाफ लिखित शिकायत दी है
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार आशियाना क्षेत्र के बंगला बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत एलडीए कॉलोनी सेक्टर - जे स्थित अम्बिका विहार में अपनी पत्नी, माता, पिता व बहन के साथ रहने वाले सिचाई विभाग के ठेकेदार शिवेन्द्र नारायण पुत्र राजेन्द्र प्रसाद की माने तो बीती 29 मई की सुबह करीब 11 बजे उनके व्हाटसप्प पर इंटरनेट वाइस काल व संदेश के माध्यम से एक लाख रुपए की मांग की गई । संदेश देने वाले ने धमकि देते हुए कहा कि अपने परिवार की सलामती चाहते हो तो एक लाख रूपये दे दो नही तो जान से मार दूंगा । फोन पर मिली धमकी से घबराए ठेकेदार ने  स्थानीय आशियाना थाने से संपर्क कर पुलिस को कॉल व मैसेज की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दी । पीड़ित की लिखित शिकायत पर रविवार सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें