ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- मंडलायुक्त सभी डीएम व एसपी के साथ शुक्रवार को करेंगे विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
दो टूक, गोण्डा- लोकसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न होने के बाद उच्चाधिकारियों द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी गई।जनपद में आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्यों की समीक्षा पर रोक लगी हुई थी। आचार संहिता ख़त्म होने के बाद पुनः विकास कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी गई है। देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त शुक्रवार को विकास कार्यों व कानून व्यवस्था को लेकर मंडल के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। मंडलायुक्त ने सभी मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सभी सूचना लेकर बैठक में समय से उपस्थित हो।

मंडलायुक्त प्रातः 10:30 बजे से 11:30 तक पुलिस उपमहानिरीक्षक समस्त जिलाधिकारी व समस्त पुलिस अधीक्षक के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से अपराह्न 2 बजे तक समस्त जिलाधिकारियों, समस्त मुख्य विकास अधिकारियों एवं समस्त मंडलीय अधिकारियों के साथ शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें