ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- मंडलायुक्त ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिए साफ सफाई के सख्त निर्देश

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
दो टूक, गोण्डा- जिला अस्पताल में मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं को बेहतर तरीके से परखने के लिए देर रात्रि आयुक्त देवीपाटन मंडल ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इटियाथोक खरगूपुर मार्ग पर दो वाहनों की हुई दुर्घटना में हुई दो लोगों की हुई दुखद मृत्यु तथा घायलों तथा अन्य मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सम्बन्धित को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। आयुक्त ने अस्पताल के भ्रमण के दौरान साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। रात्रि में अस्पताल के अंदर घूम रहे कुत्ते आदि के संबंध में नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाई और तत्काल साफ सफाई व्यवस्था सुधारने तथा आवारा पशुओं को अस्पताल परिसर से बाहर करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई तीमारदारों से बातचीत भी की। कई तीमारदारों द्वारा चिकित्साक व अन्य स्टाफ के द्वारा उचित रिस्पांस ना देने की शिकायत की गई। मण्डलायुक्त ने मुक्त चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि वह स्टाफ को चेतावनी दें कि सभी मरीजों व तीमारदार को तत्काल रिस्पांस दें उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायें।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें