ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- डीएम ने की जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
दो टूक, गोण्डा- जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं बैंकर्स समिति की समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी बैंकर्स के पदाधिकारी एवं कृषि विभाग, उद्यान विभाग, डूडा विभाग, केसीसी, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, साइन अप इंडिया योजना, केसीसी रिन्यूअल, प्रीमियम, इंश्योरेंस, पीएमईजीपी योजना, माटीकला योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एनआरएलएम विभाग, पीएम स्वानिधी योजना, मत्स्य विभाग, प्रधानमंत्री जनधन योजना, आधार सीडिंग, शिक्षा विभाग, मातृ वंदना योजना, स्वास्थ विभाग, एनपीए बैंकर्स वसूली सहित कई अन्य विभागों पर गहन समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी बैंक के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लाभार्थियों के द्वारा किए गए लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द स्वीकृत करते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाय तथा अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए। बैठक में नाबार्ड विभाग से संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि लोग योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। 

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र शेखर, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, उप कृषि निदेशक, डीसी उद्योग बाबू राम, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी अभिषेक रघुवंशी, डीडीएम नाबार्ड, जिला उद्यान अधिकारी सहित जनपद के सभी बैंकर्स के अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें