ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकर नगर : विश्व पर्यावरण दिवस पर विहिप ने किया वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत।||Ambedkar Nagar : VHP started tree plantation campaign on World Environment Day.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकर नगर : 
विश्व पर्यावरण दिवस पर विहिप ने किया वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत।।
विहिप ने 51000 पेड़ लगाने का लिया संकल्प।
ए के चतुर्वेदी ।
दो टूक:  प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल हैं,जैसे कि हवा,पानी, मिट्टी,पेड़-पौधे,जानवर और अन्य जीव-जंतु पर्यावरण के घटक परस्पर एक-दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं।विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के द्वारा पेड़ लगाओ जीवन पाओ के अभियान में जिले में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा 151 पेड़ लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया और यह संकल्प लिया गया कि पूरे जनपद में 51000 पेड़ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जाएंगे।पर्यावरण को स्वच्छ बनाएंगे, इस अभियान में प्रमुख रूप से प्रान्त सत्संग प्रमुख श्याम बाबू जी और जिला मंत्री विकास मौर्य जी अगुवाई में निरंतर 51 हजार पेड़ लगाने तक चलता रहेगा। जनपद मुख्यालय के कर्मा हॉस्पिटल बसखारी रोड बाईपास के पास जिला मंत्री विकास मौर्या, जिला सहमंत्री संजय पाण्डेय, नगर सयोंजक राकेश सिंह ने 151 पेड़ लगा विश्व हिन्दू परिषद् की पहल और वृक्ष लगाओ अभियान का सुभारंभ किया गया। जिसमे मुख्य रूप से जिला मंत्री विकास मौर्य, सहमंत्री संजय पाण्डेय, नगर संयोजक राकेश सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्थानों पर वृक्षा रोपण किया गया। पर्यावरण दिवस मनाने की नींव 1972 में पड़ी, जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहला पर्यावरण दिवस मनाया है और हर साल इस दिन को मनाने का एलान किया। पहला पर्यावरण सम्मेलन 5 जून 1972 को मनाया गया था, जिसमें 119 देशों ने भाग लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें