ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- इटियाथोक क्षेत्र मे 2कार की टक्कर में 1कार बनी आग का गोला,1 की झुलसकर मौत व आधा दर्जन से अधिक घायल

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
दो टूक, गोण्डा- जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगूपुर- इटियाथोक मार्ग पर बेंदुली गांव के पास सोमवार शाम को दो कारों के बीच आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई। टकराव से एक कार में भीषण आग लग गई। दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों कारों में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग आग की लपटों से घिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस नें एंबुलेंस के जरिए घायलों को स्थानीय सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों नें एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवा बहुता के मजरा रेहरा निवासी अली अल्लाह कार से अपने परिजनों के साथ खरगूपुर के नंदलालपुरवा गांव में अपनी बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही बेंदुली गांव के मोड़ के समीप पहुंचे खरगूपुर की तरफ से आ रही एक अन्य कार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दूसरी कार में बलरामपुर जनपद के अचानकपुर गांव निवासी अमित शुक्ला, उनकी पत्नी रेनू देवी, बेटा विनायक व साली प्रियंका देवी सवार थी। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अमित शुक्ला की मौत हो गई। जबकि टाटा एक्सएम कार सवार रेहरा गांव निवासी, अली उल्लाह, कलीमुननिशा, हीना, अरमान व चांद तारा भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल गोंडा में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं मृतक के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें