बुधवार, 1 मई 2024

मऊ :अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी जली।||Mau: The house was burnt in the fire due to unknown reasons.||

शेयर करें:
मऊ :
अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी जली।
दो टूक : मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत कमालपुर-पहाड़पुर  ग्राम पंचायत के सद्धोपुर मौजे में स्थित एक ग्रामीण के घर सुबह आठ बजे के लगभग आग लग गयी। इसमें बिस्तर, चौकी, लकड़ी, भूसा, आलमारी, कुर्सी, अनाज, बर्तन, पंखा, कपड़ा आदि सभी गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी की सूचना संबंधित लेखपाल को दे दी गयी है।
बता दें कि करहां-जहानागंज मार्ग पर अमृत सरोवर के किनारे अर्जुन राजभर का घर है। बताया गया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और थोड़ी देर में ही लाख रुपये के करीब का सामान जलकर स्वाहा हो गया। घर से धुआं निकलते देख दर्जनों ग्रामीणों द्वारा आग को बुझाने की कड़ी मशक्कत की गई। जबतक आग पर काबू पाया गया तबतक सब कुछ जल चुका था। आगजनी की सूचना प्रधान प्रतिनिधि कंचन सिंह के द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल जयप्रकाश राम को दे दी गई है। इस अगलगी के कारण अर्जुन राजभर का परिवार बेहद दुखी है और उनके पास अब खाने के भी लाले हैं।