मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

लखनऊ:नफरत का रंग कितना भी गाढ़ा हो, मोहब्बत के रंग के आगे हमेशा फीका पड़ जाता है। ||Lucknow:No matter how strong the colour of hatred is, it always fades in front of the colour of love.||

शेयर करें:
लखनऊ:
नफरत का रंग कितना भी गाढ़ा हो, मोहब्बत के रंग के आगे हमेशा फीका पड़ जाता है। 
दो टूक: होली त्यौहार सदभाव का समरसता का और प्रेम का। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा इस देश केा एकसूत्र में बांधा है और प्रेम के रंग में रंगा है। हम एक दूसरे के गले मिल मतभेदों को समाप्त कर एक रंग में रंग जाने की सियासत करते आए हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
रंगोत्सव के त्योहार मे फाग, गुझिया, गुलाल, गीत से सराबोर वातावरण में अगर कुछ था तो सिर्फ भाईचारा। एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले लगते ही जिस भाव की अनुभूति होती है वह अद्वितीय है। आज इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी कांग्रेसजनों को गुलाल लगाकर गले मिले और होली के पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय ने कहा कि होली का त्यौहार हमें सामाजिक सद्भाव और समरसता बनाये रखने की सीख देता है और बताता है कि प्रेम से ही नफरत को हराया जा सकता है। आज के इस दौर में जब मौजूदा सरकार पूरे समाज को बांट देना चाहती है तब हमें एकजुट रहकर एक दूसरे के साथ मिलकर भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखना है।
होली मिलन समारोह के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने कहा कि होली के इस अवसर पर हम सभी कांग्रेसजन अपने गिले शिकवे भुलाकर एक बड़ी लड़ाई के लिए खुद को तैयार करे और इसी उत्साह के साथ हम लोकसभा चुनाव के रण में उतरे और प्रेम के रंग से नफरत की सियासत करने वालों को शिकस्त दे। होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश निलांशु चतुर्वेदी, सत्यनारायण पटेल, तौकीर आलम, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दूबे, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, पूर्व मंत्री राज बहादुर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, विश्व विजय सिंह, प्रदेश महासचिव अनिल यादव, मुकेश सिंह चौहान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, अशोक सिंह, डॉ0 जियाराम वर्मा, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, सुशीला शर्मा, ललन कुमार, शीला मिश्रा, विषम सिंह, डॉ रिचा कौशिक, आरती बाजपेई, आलोक सिंह रैकवार, सिद्धि श्री, सुनीता रावत, राजेश सिंह काली, प्रज्ञा सिंह,अमरनाथ अग्रवाल, अंकित तिवारी, दीपक पाण्डेय, गौरव शुक्ला, कृष्णकांत पाण्डेय, सीमा चौधरी, नितिन मिश्रा, सुशीला सोनकर, विभा त्रिपाठी, अनामिका यादव, सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।