बुधवार, 11 नवंबर 2026

लखनऊ :श्रद्धा भक्तिभाव के साथ हुआ भगवान चित्रगुप्त का पूजन,कलम-दवात के समक्ष नवाया शीश।||Lucknow:Lord Chitragupta was worshipped with devotion and reverence, and heads were bowed before the pen and ink.||

शेयर करें:
लखनऊ :
श्रद्धा भक्तिभाव के साथ हुआ भगवान चित्रगुप्त का पूजन,कलम-दवात के समक्ष नवाया शीश।
दो टूक  :  लखनऊ के औरंगाबाद जागीर क्षेत्र हिमालयन सिटी कॉलोनी में विधि-विधान से  न्याय एवं कर्म के अधिष्ठाता भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन संपन्न हुआ वही नई पीढ़ी ने भी उत्साह से सनातन परंपरा को निभाया।।
 विस्तार :
न्याय एवं कर्म के अधिष्ठाता भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन बुधवार को औरंगाबाद जागीर स्थित हिमालयन सिटी कॉलोनी में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। वरिष्ठ संरक्षिका माया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित पूजन समारोह में बड़ी संख्या में चित्रगुप्त परिवार के सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान चित्रगुप्त की आराधना की।
पूजन के दौरान संदीप कुमार श्रीवास्तव, निवेदिता श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव और उन्नति श्रीवास्तव सहित अन्य श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार, धूप-दीप, आरती और नैवेद्य अर्पित कर विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया। इस अवसर पर कलम-दवात का विशेष पूजन कर विद्या, विवेक और सद्बुद्धि की कामना की गई।
समारोह में नई पीढ़ी के युवा सदस्य तनय, तनिष और वंश श्रीवास्तव सहित अन्य युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। युवाओं की भागीदारी ने सनातन परंपराओं के प्रति उनकी आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव को प्रदर्शित किया। 
पूजन के उपरांत सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही समाज एवं विश्व के समस्त प्राणियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरोगी जीवन की मंगलकामना की।
इस मौके पर संदीप श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त जी के न्यायप्रियता, सत्यनिष्ठा और कर्मप्रधान जीवन के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को चित्रगुप्त पूजन की शुभकामनाएं दीं। समारोह के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।