गुरुवार, 12 नवंबर 2026

लखनऊ : एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाला शातिर युवक गिरफ्तार।।||Lucknow: A cunning young man who attempted to steal by breaking an ATM has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाला शातिर युवक गिरफ्तार।।
◆एटीएम का कीबोर्ड,कैमरा और वायर बरामद,गांजा बरामद।।
दो टूक : राजधानी के थाना आशियाना क्षेत्र में स्टेट बैंक का एटीएम तोड़कर नकदी चोरी करने का प्रयास करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एटीएम तोड़ने के औजार, चोरी किए गए एटीएम के कीबोर्ड, कैमरा और वायर के साथ 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
विस्तार : 
आशियाना इस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय
के मुताबिक, 10/11 नवंबर की रात आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर-एन स्थित स्टेट बैंक के एटीएम को अज्ञात चोर ने तोड़कर नकदी चोरी करने का प्रयास किया था। इसी दौरान पुलिस गाड़ी का हूटर सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में आशियाना थाने पर मुकदमा संख्या 300/2026 धारा 303(2)/324(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
इसी क्रम में 11/12 नवंबर की रात करीब 12:50 बजे गश्त के दौरान आशियाना पुलिस ने रोशन सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रमोद कुमार उर्फ अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एटीएम तोड़ने में इस्तेमाल होने वाली लोहे की रॉड, पाइप समेत अन्य औजार तथा एटीएम का कीबोर्ड, कैमरा और वायर बरामद हुए। इसके अलावा 1 किलो 100 ग्राम गांजा भी मिला।
◆कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे: 
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में चोरी के दो मुकदमे, उन्नाव के सोहरामऊ थाने में चोरी का एक मुकदमा और पारा थाने में मारपीट व धमकी से संबंधित मुकदमा पहले से दर्ज है।