बुधवार, 11 नवंबर 2026

अम्बेडकरनगर :जलालपुर में भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन,सुख-समृद्धि की कामना।।||Ambedkar Nagar:Worship of Lord Chitragupta in Jalalpur, wishing for happiness and prosperity.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
जलालपुर में भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन,सुख-समृद्धि की कामना।।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर जनपद के जलालपुर क्षेत्र में जगतपिता ब्रह्मा जी के दिव्य अंश, सृष्टि के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले, लेखनी के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन किया गया। मनोनीत पर्यावरण समिति सदस्य केशव प्रसाद श्रीवास्तव ने देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए भगवान चित्रगुप्त जी से प्रार्थना की।वहीं माँ की महिमा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विकाश कुमार निषाद ने भगवान चित्रगुप्त जी की कृपा से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद की कामना की। यही प्रार्थना है कि हर घर-आंगन धन-धान्य से भरा रहे। इस अवसर पर रमापति, हरिश्चंद्र लाल, रघुपति सहाय आदि उपस्थित रहे।