शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

मऊ :खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम।||Mau:A farmer died after being struck by a high-tension wire that had fallen in his field, causing chaos in his family.||

शेयर करें:
मऊ  :
खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
●धान की फसल देखने खेत गए थे रामदरश यादव, बिजली विभाग के खिलाफ परिजनों ने थाने में दी तहरीर।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के अहिरपुरा पुरवा में शनिवार की सुबह खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान रामदरश यादव की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार रामदरश यादव शनिवार की सुबह अपने खेत में धान की फसल देखने गए थे। इसी दौरान खेत में पहले से ही हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। खेत में पहुंचते ही वह उसकी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उनका पुत्र अभिषेक यादव करीब 10:30 बजे उन्हें खोजते हुए खेत में पहुंचा तो पिता को मृत अवस्था में पड़ा देखकर स्तब्ध रह गया।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया।

घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोपागंज थाने में तहरीर दी है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।