शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

लखनऊ :बिजनौर में बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक हिरासत में।।||Lucknow:Motorcyclist killed after being hit by a bus in Bijnor; driver in custody.||

शेयर करें:
लखनऊ :
बिजनौर में बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक हिरासत में।।
दो टूक : लखनऊ के थाने  बिजनौर क्षेत्र में माती रोड स्थित एनकराइट स्कूल के सामने शनिवार शाम बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विस्तार :
 पुलिस के मुताबिक, शनिवार 10 अक्टूबर 2026 को शाम करीब सात बजे माती रोड स्थित एनकराइट स्कूल के सामने सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी हुई कि बस संख्या UP32YN 7509 ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान राकेश कुमार (करीब 30 वर्ष), पुत्र प्रहलाद, निवासी ग्राम बसंतपुर, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। वह वर्तमान में लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी कॉलोनी में रह रहा था। परिजनों ने उसकी पहचान की।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। हिरासत में लिए गए बस चालक से पूछताछ की जा रही है।