लखनऊ :
अंसल एपीआई पर फिर धोखाधड़ी का आरोप,लाखो रुपए जमा कराने के बाद भी नहीं मिला मकान।।
दो टूक : राजधानी में अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Ansal API) पर मकान आवंटन के नाम पर धोखाधड़ी, जालसाजी और अमानत में खयानत का गंभीर आरोप लगा है।
पीडित का आरोप है कि कंपनी ने उससे अब तक 4.43 लाख रुपये जमा करा लिए, लेकिन वर्षों बाद भी न मकान का कब्जा दिया और न ही रकम वापस की।
विस्तार :
गोरखपुर निवासी अशोक कुमार यादव ने
कंपनी के प्रबंधकों और अधिकारियों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि कंपनी ने उससे अब तक 4.43 लाख रुपये जमा करा लिए, लेकिन वर्षों बाद भी न मकान का कब्जा दिया और न ही रकम वापस की।
अशोक कुमार के अनुसार अब तक वह कुल 4,43,007 रुपये कंपनी को दे चुके हैं, लेकिन उन्हें मकान का कब्जा नहीं मिला। उन्होंने कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं नीरज कुमार दुबे, अमित अरोड़ा, मनोज कुमार अग्रवाल समेत अन्य तत्कालीन जिम्मेदार अधिकारियों पर मिलीभगत कर उनकी रकम हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आवंटन पत्रों, भुगतान रसीदों और बैंक स्टेटमेंट को साक्ष्य के रूप में संलग्न करते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
