सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

लखनऊ : बेकाबू JCB ने स्कूटर सवार जीजा,साली को रौंदा,दोनो की मौत,चालक फरार।||Lucknow: An out-of-control JCB crushed a scooter-riding brother-in-law and sister-in-law to death; the driver fled.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बेकाबू JCB ने स्कूटर सवार जीजा,
साली को रौंदा,दोनो की मौत,चालक फरार।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली आलमबाग क्षेत्र के मवैया तिराहे पर सोमवार को बेकाबू जेसीबी ने स्कूटर मे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दोनो की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद जेसीबी चालक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से चालक की तलाश में जुटी है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को कोतवाली आलमबाग क्षेत्र मवैया तिराहे पर बेकाबू जेसीबी ने स्कूटर मे जोरदार टक्कर मारकर स्कूटी सवार जीजा साली गम्भीर रुप से घायल हो गए । हादसे में गंभीर रूप से घायल 62 वर्षीय शफीकुल हसन और उनकी 52 वर्षीय साली वसीम जहां उर्फ रानी को एंबुलेंस से पुलिस ने केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए चालक की तलाश शुरु कर दी।
आलमबाग इस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी के मुताबिक 12 अक्टूबर 2026 को स्थानीय थाना क्षेत्र के मवैया तिराहे पर जेसीबी संख्या UP 32 DT 8965 और स्कूटर संख्या UP 32 AD 6820 के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कूटर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान शफीकुल हसन पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद जमीं खान, निवासी पुराना सरदारी खेड़ा, थाना आलमबाग, लखनऊ और उनकी साली वसीम जहां उर्फ रानी के रूप में हुई है। दोनों की उम्र क्रमशः करीब 62 और 52 वर्ष बताई गई है।
हादसे के बाद जेसीबी चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसके मालिक से संपर्क कर उसे मौके पर बुलाया। मृतकों के परिजन मोहम्मद हलीम खान की ओर से थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया है मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।