शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

लखनऊ पुलिस स्टेट प्रतियोगिता में गोंडा के नवीन ने मैराथन में मारी बाजी

शेयर करें:
लखनऊ।
74वीं उप्र पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर वार्षिक प्रतियोगिता में 42.195 किमी मैराथन प्रतियोगिता राजधानी महानगर लखनऊ 35वीं वाहिनी में G-20 रोड पर जिसमें कुल 8 जोन के 24 खिलाड़ी प्रतिभा किए थे।  कांस्टेबल नवीन प्रताप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जो जनपद गोंडा पुलिस लाइन में नियुक्त है गोरखपुर जोन के तरफ से प्रतिभाग किए थे। मेरठ जोन प्रथम स्थान रवि राघव व द्वितीय स्थान सौरभ और गोरखपुर जोन के नवीन प्रताप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नवीन प्रताप ने वर्ष 2023 से लगातार कांस्टेबल आयुष यादव के नेतृत्व में गोण्डा में अभ्यास करते रहे जिसका नतीजा उप्र पुलिस प्रतियोगिता में देखने को मिला।
जनपद गोंडा के सभी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। जनपद गोंडा से आयुष यादव, दिनेश सिंह, अरविंद राय, मंजेश कुमार, अफजल अली, भूपेंद्र गुप्ता, शैलेश मौर्य, जानमोहम्मद, राजकुमार राणा, अतुल खरवार, अंकित यादव, ऋषभ अग्रहरि, संजय साहू, नितेश पुलिस लाइन के पीटीआई ज्ञान सिंह ने फोनकर ढेर सारी शुभकामनाएं दी।