शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

लखनऊ :ग्रीन गैस की केवाईसी के नाम पर लाखो की ठगी, तेलीबाग सब्जी बाजार से बाइक चोरी।||

शेयर करें:
लखनऊ :
ग्रीन गैस की केवाईसी के नाम पर लाखो की ठगी, तेलीबाग सब्जी बाजार से बाइक चोरी।
PGI क्षेत्र में साइबर लुटेरे और बाइक चोर ने घटनाएं पीजीआई थाने में मुकदमा दर्
दो टूक : राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में साइबर ठगी और मोटरसाइकिल चोरी के दो मामले सामने आए हैं। ग्रीन गैस की केवाईसी कराने के नाम पर एक व्यक्ति के बैंक खाते से करीब 1.70 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए, जबकि तेलीबाग स्थित सब्जी बाजार से एक व्यक्ति की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई। दोनों मामलों में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
विस्तार :
पहलेपीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसका शिकायत नंबर  मामले में कल्ली पश्चिम स्थित कल्पना स्टेट साहू कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार साहू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 11 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:11 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने ग्रीन गैस की केवाईसी कराने के नाम पर उन्हें बातचीत में उलझाया और पूछताछ के बहाने धोखाधड़ी कर उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से तीन बार में कुल 1,69,999 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित के मुताबिक, रकम अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए जिसान के नाम पर भेजी गई, जिसमें 74,999 रुपये एचडीएफसी बैंक के माध्यम से और 80,000 रुपये का एक अन्य ट्रांसफर भी शामिल है। 
●दूसरी घटना में सब्जी बाजार से बाइक गायब।
दूसरे मामले में नीलमथा रोड स्थित सर्व सिद्धि विनायक कॉलोनी, सेक्टर-6सी निवासी सुधीश कुमार सिंह ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 की रात करीब आठ बजे वह अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस (नंबर UP32 EF 6414) से तेलीबाग में आईजीएनयू के पास लगने वाली सब्जी बाजार पहुंचे थे। उन्होंने बाइक को अन्य वाहनों के साथ लॉक करके खड़ा किया था। करीब दस मिनट बाद सब्जी लेकर लौटे तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने और सब्जी विक्रेताओं से पूछताछ करने के बावजूद बाइक का पता नहीं चला। पीड़ित ने
 तत्काल 112 नंबर पर पुलिस की सूचना दी थी।
फिलहॉल दोनों मामलों में पीड़ितों ने थाने मे तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन एवं जांचपड़ताल मे जुटी हुई है।