गौतमबुद्धनगर: जारचा पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार!!
दो टूक//ग्रेटर नोएडा। थाना जारचा पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र चन्द्रपाल, निवासी ग्राम धनुवास, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर 2026 को थाना जारचा पुलिस टीम स्थानीय इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समाना नहर से खुरशैदपुरा की ओर जाने वाले रास्ते से धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .12 बोर का तमंचा और एक जिंदा .12 बोर कारतूस बरामद किया। बरामद अवैध शस्त्र के संबंध में थाना जारचा में मु0अ0सं0 174/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।।
