गोण्डा- पुलिस ने चोरी करने के 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर चोरी की धनराशि सहित मोटरसाइकिल व लोहे की बर्मा मशीन बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 7.10.2026 की रात्रि करीब 3 बजे थाना परसपुर क्षेत्रान्तर्गत रामदयाल पुरवा के पास स्थित वादी नीरज पाण्डे की स्ट्रींग की दुकान में दो व्यक्ति घुसकर उनकी पैंट की जेब में रखे ₹5,000/- चोरी कर भागने लगे। आहट होने पर वादी की नींद खुल गई और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की सहायता से दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा उनके कब्जे से चोरी किए गए ₹5,000/- बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अखिलेश तिवारी एवं अब्दुल करीम बताया। दोनों मोटरसाइकिल से आए थे, जिसपर एक अदद लोहे की बर्मा मशीन लदी हुई थी।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना परसपुर पर अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया और उनके विरूध्द पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. अखिलेश तिवारी पुत्र इन्द्र प्रकाश तिवारी, निवासी पूरे शिवाबख्तावर पुरवा, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।
2. अब्दुल करीम पुत्र मो0 नईम, निवासी दयानन्द नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 440/2026 धारा 331(4)/305A/317(2) बीएनएस, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
1- चोरी की धनराशि ₹5,000/-
2- मोटरसाइकिल नं0 UP43AQ8774 Honda Shine
