लखनऊ :
लूलू मॉल के पीछे खड़ी बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ।।
दो टूक : लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में लूलू मॉल के गेट नंबर-7 के पीछे सर्विस लेन से दिनदहाड़े मजदूर की बाइक चोर ने चोरी कर ले गए। मजदूर की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने 8 दिन के बाद एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना सरोजनी नगर क्षेत्र मखदूम नगर बदाली खेड़ा निवासी
पीड़ित अमन राव के मुताबिक, उन्होंने अपनी लाल-काली हीरो मोटरसाइकिल UP-32-JC-6360 को 23 अगस्त 2026 को दोपहर करीब एक बजे सर्विस लेन में खड़ा किया था।
काम से लौटकर करीब 3:30 बजे जब अमन राव मौके पर पहुंचे तो बाइक गायब मिली। आसपास काफी तलाश और लोगों से पूछताछ के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने अज्ञात चोरों पर बाइक चोरी करने का संदेह जताते हुए सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
चोरी की वारदात लूलू मॉल गेट नंबर-7 के पीछे, जीडी गोयनका स्कूल की ओर जाने वाली सर्विस लेन में बताई गई है। पुलिस से वाहन की तलाश कर बरामदगी की मांग की गई है। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने से चोरों तक पहुंचने में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
