बुधवार, 16 सितंबर 2026

गोण्डा- पुलिस ने फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, की गई विधिक कार्रवाई

शेयर करें:
गोण्डा- पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 31.8.2026 को थाना छपिया क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग लडकी को अभियुक्त विवेक मिश्रा बहला फुसलाकर भगा ले गया था। प्रकरण में परिजन की तहरीर के आधार पर थाना छपिया पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना छपिया पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। दिनांक 16.9.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन तिराहा, बभनान बाजार से अभियुक्त विवेक मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
विवेक मिश्रा पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी विछिया मिश्र, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 342/2026, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट, थाना छपिया, जनपद गोण्डा।