गोण्डा- परिषदीय अनुदेशकों ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित यूपी सीएम को संबोधित ज्ञापन आज सिविल लाइन गोण्डा स्थित आवास पर मेंहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी को सौंपा। विधायक ने अनुदेशकों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी न्यायोचित मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से प्रस्तुत करते हुए, उनके समाधान एवं मांगों की पूर्ति हेतु हरसंभव आग्रह किया जाएगा।
