बुधवार, 9 सितंबर 2026

लखनऊ : खाते से जालसाजों ने उड़ाए 99,500 रुपये, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज।||Lucknow: Fraudsters siphoned off Rs 99,500 from an account; a case has been filed based on the victim's complaint.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
खाते से जालसाजों ने उड़ाए 99,500 रुपये, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज।
दो टूक : लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में साइबर जालसाजी का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर जालसाजों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 99,500 रुपये पार कर दिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर सेल और कृष्णानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना कृष्णा नगर क्षेत्र कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी निवासी राजेन्द्र कुमार के मुताबिक, कृष्णानगर स्थित यूको बैंक में उनका बचत खाता है। आरोप है कि 25 अगस्त को अज्ञात जालसाजों ने उनके बैंक खाते से 99,500 रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी मिलते ही उन्होंने मामले की शिकायत साइबर सेल के साथ स्थानीय पुलिस से की।
पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर बुधवार देर शाम कृष्णानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अब बैंक खाते से हुई निकासी और लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच कर साइबर जालसाजों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।