बुधवार, 9 सितंबर 2026

गोण्डा- बीएसए ने उच्च प्रा0वि0 मेहनौन का किया निरीक्षण, होनहार बच्चो को किया बेड टेबल का वितरण

शेयर करें:
गोण्डा- बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बुधवार को शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मेहनौन (ग्राम पंचायत मेहनौन) का निरीक्षण किया और होनहार बच्चो के पढ़ाई हेतु उनको बेड टेबल का वितरण किया। उन्होंने सभी कक्षाओ में पहुंचकर शिक्षण कार्य का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने बच्चो से सवाल जबाब किये और उनके शैक्षणिक स्तर का आंकलन किया। शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चो को केवल किताबी ज्ञान न देकर "करके सीखने" पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही उन्होंने एमडीएम की जानकारी बच्चो से प्राप्त की। बीएसए ने सरकारी योजना के तहत यहां कुल 9 मेधावी छात्रों को बेड टेबल का वितरण किया।  इसमे कक्षा 6, 7, 8 के टाप थ्री बच्चे सामिल रहे। बीएसए ने बच्चो से प्रभावित होकर उनके बीच टॉफी व चाकलेट का भी वितरण किया जिसे पाकर बच्चे काफी खुश हुए। प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह ने बीएसए को विद्द्यालय परिसर में मौजूद हाई टेंसन विजली लाइन दिखाते हुए इसे हटवाने हेतु आग्रह किया। उन्होंने विद्द्यालय परिसर में नवनिर्मित शौचालय का भी फीता काटकर उद्दघाटन किया।
मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह उर्फ रामू सिंह, प्रधानाध्यापिका नंदिनी देवी, सहायक अद्द्यापक प्रमोद मिश्रा, अनुदेशक अरविंद कुमार तिवारी, अनुदेशक मंजू देवी, अनुराग तिवारी, रोहित सिंह, पिंटू जायसवाल सहित बच्चे मौजूद रहे।
गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट