सोमवार, 3 अगस्त 2026

सुल्तानपुर :दर्दनाक हादसा,जलाभिषेक कर लौट रही दो युवतियों को बेकाबू कार ने कुचला, दोनों की मौत।।||Sultanpur:A tragic accident: Two young women returning from Jalabhishek were crushed by an out-of-control car, killing both.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
दर्दनाक हादसा,जलाभिषेक कर लौट रही दो युवतियों को बेकाबू कार ने कुचला, दोनों की मौत।।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवतियों की दु:खद मौत हो गई। दोनों युवतियां कादीपुर-सुल्तानपुर मार्ग स्थित सैफुल्लागंज बाजार के पास शिव मंदिर में जलाभिषेक कर घर लौट रही थीं। तभी सुबह करीब 9 बजे कादीपुर की ओर से तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सड़क किनारे दीवार से जा टकराई।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे थाना गोसाईगंज क्षेत्र सैफुल्लागंज बाजार के पास बेकाबू कार ने पैदल जालभिषेक कर घर जा रही युवतियों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनो युवतियां गम्भीर रुप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस घायलो को आनन फानन मे जिला अस्पताल पहुचाया जहाँ चिकित्सको जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। दोनो की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र  सैफुल्लागंज टांटिया नगर निवासी पार्वती (19) पुत्री लाल बहादुर निषाद और मनकी (18) पुत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश निषाद गंभीर रूप से घायल हो गईं। पार्वती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनकी को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही गोसाईगंज थाना प्रभारी अखंड देव मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक युवतियों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।