सोमवार, 3 अगस्त 2026

मऊ :धम्म चक्क पवत्तन दिवस पर बुद्ध के धम्म संदेशों पर हुआ मंथन।||Mau:On the occasion of Dhamma Chakra Pattana Day, discussions were held on the teachings of the Buddha.||

शेयर करें:
मऊ :
धम्म चक्क पवत्तन दिवस पर बुद्ध के धम्म संदेशों पर हुआ मंथन।
।।देवेन्द्र कुमार।।
दो टूक :  धम्म चक्क पवत्तन दिवस के अवसर पर रविवार को सम्राट अशोक क्लब मऊ के तत्वावधान में नन्द थेर का टीला, गोठा (जनपद मऊ) में प्रातः 11 बजे एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के धम्म, करुणा, समता, अहिंसा और मानव कल्याण के संदेशों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सैक मऊ के संरक्षक मा. सीताराम मौर्य ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि धम्म चक्क पवत्तन दिवस मानवता, नैतिकता और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला ऐतिहासिक दिवस है। उन्होंने सभी से भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
विचार गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने बुद्ध के उपदेशों को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने पर बल दिया। कार्यक्रम में सैक मऊ के समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण तथा आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने बुद्ध वंदना के साथ समाज में प्रेम, समानता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।