रविवार, 30 अगस्त 2026

लखनऊ :दरवाजे की कुंडी तोड़कर युवती के जेवरात और लैपटॉप ले गए चोर।Lucknow:Thieves broke the door lock and stole a young woman's jewelry and laptop.||

शेयर करें:
लखनऊ :
दरवाजे की कुंडी तोड़कर युवती के जेवरात और लैपटॉप ले गए चोर।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एच में चोरों ने किराए के मकान में अकेली रह रही युवती के घर को निशाना बना लिया। चोर कुंडी और ताला तोड़कर कमरे में घुसे और सोने के आभूषण समेत कंपनी का लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार मूलरूप से उन्नाव के अजगैन निवासी आशा सिंह एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एच में किराए के मकान में अकेले रहकर निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। रक्षाबंधन के चलते वह अपने गृह जनपद उन्नाव गई थीं। शनिवार शाम लखनऊ लौटने पर कमरे का ताला और कुंडी टूटी मिली। अंदर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़िता के मुताबिक चोर कमरे से सोने की अंगूठी, लॉकेट और कंपनी का लैपटॉप चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और आशियाना पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित तहरीर दी।
थाना आशियाना इस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।